May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

संसद में उठा ‘न्यूजक्लिक’ का मुद्दा, BJP सांसद का राहुल पर हमला, चीन के फंड से मोदी के खिलाफ माहौल बनाने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। लोकसभा में समाचार पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ का मुद्दा उठाया गया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे  ने आज लोकसभा में राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा, चीन के फंड से पीएम मोदी के खिलाफ देशभर में माहौल बनाया गया। उन्होंने समाचार पोर्टल के जरिए कांग्रेस को भी निशाने पर लिया। निशिकांत दुबे ने कहा, राहुल गांधी की दुकान पर चाइनीज सामान है। आज एक गंभीर मुद्दा उठाना चाहता हूं। कारण ये है कि न्यूयॉर्क टाइम्स में इन लोगों को विदेशी ताकतों के साथ रहकर, उन्हीं के न्यूज पेपर में रहकर उन्हीं के देश में क्या हो रहा है उसी को यह मानते है। न्यूयॉर्क टाइम्स में एक खबर छपी है 38 रुपये ‘न्यूजक्लिक’ जैसी संस्था को मिला है।

निशिकांत दुबे ने कहा, न्यूजक्लिक संस्था पर NYT में लिखा है कि भारत में ईडी की रेड में जो खुलासा हुआ है कि न्यूजक्लिक देशद्रोही गैंग, टुकड़े-टुकड़े गैंग जो भारत को खंडित-खंडित करना चाहते है। प्रबीर पुरकायस्थ न्यूजक्लिक के मालिक है। उसके सारे पैसे कहा-कहां मिले, कैसे नक्सली और माओवादियों को दिए गए। कैसे अभिसार शर्मा, स्वाति चतुर्वेदी को भारत के खिलाफ एक माहौल बनाने के लिए चाइनीज पैसे दे रहे है।

आगे भाजपा सांसद दुबे ने कहा, सरकार से मांग करता हूं कि भारत में जब भी सकंट आया है 2005 से लेकर 2014 तक चीनी सरकार ने कांग्रेस को पैसा दिया। जिसका FCRA लाइसेंस भारत सरकार ने कैंसिल किया। 2008 में ओलंपिक हुआ ये सोनिया गांधी, राहुल गांधी को बुलाया गया। 2017 में जब डोकलाम पर बवाल हो रहा था उस समय ये चाइनीज के साथ मिलकर बात कर रहे थे। कांग्रेस भारत का विभाजन करना चाहते है। इसमें चाइनीज के साथ मिलकर कांग्रेस देश को तबाह करना चाहती है। ये सोशल मीडिया और पत्रकारों के माध्यम से, चीन की मदद से देश में एक अलग तरह का माहौल पैदा करना चाहते है।

खास बात ये है कि जब भाजपा सांसद ये गंभीर आरोप लगा रहे थे उस वक्त राहुल गांधी भी सदन में मौजूद थे। आज ही लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल की है। गौरतलब है कि भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने वाली न्यूजक्लिक पर अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने चौंकाने वाला खुलासा किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने समाचार पोर्टल पर चीनी कनेक्शन को उजागर किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed