March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना मामलों में बढ़ी गिरावट, दो महीने बाद पहली बार वायरस के 10 हजार से कम नए मामले, 24 घंटे में 119 की मौत

नई दिल्ली। देश में अब कोरोना का कहर हर दिन कम हो रहा है। तीसरी लहर का कहर भी अब लगभग खत्म होने की कगार पर है। देश में बीते दो महीने बाद पहली बार वायरस के 10 हजार से कम नए मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में वायरस के 8,013 नए मामले दर्ज हुए हैं जबकि 119 संक्रमितों की मौत हो गई है। यहां अच्छी बात ये भी है कि बीते 24 घंटे 16,765 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो गए हैं। यानी कि 8871 एक्टिव केस कम हो गए। बीते साल 29 दिंसबर को 9195 मामले सामने आए थे।

चार करोड़ के पार संक्रमित मरीजों की संख्या

महामारी की शुरूआत से लेकर अभी तक वायरस से कुल चार करोड़ 29 लाख 24 हजार 130 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस संक्रमित लोगों में से 5 लाख 13 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 4 करोड़ 23 लाख लोग ठीक भी हुए हैं। बात एक्टिव मरीजों की करें तो इनकी संख्या करीब 1 लाख है। कुल 1 लाख 2 हजार 601 लोग अभी भी कोरोना की चपेट में हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।

देश में कोरोना का कुल आंकड़ा

कोरोना कुल मामले- 4 करोड़ 29 लाख 24 हजार 130

सक्रिय मामले- 1 लाख 2 हजार 601

कुल रिकवरी- 4 करोड़ 23 लाख 7 हजार 686

कुल मौतें- 5 लाख 13 हजार 843

कुल वैक्सीनेशन- 177 करोड़ 50 लाख 86 हजार 335

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *