March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टिकरी गुर्जर के जांबाज योद्धा ने जीता पाकिस्तान

नई दिल्ली। 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में टिकरी गुर्जर के जांबाज योद्धा रमेशचंद की शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। गांव टिकरी गुर्जर निवासी शहीद नायक रमेश चंद 30 मई 1963 को सेना की राजपूत रेजीमेंट की चौथी बटालियन में भर्ती हुए थे।

1971 के युद्ध में वह पूर्वी क्षेत्र में तैनात थे। उसी दौरान पाकिस्तान की एक टुकड़ी ने फायरिंग शुरू कर दी तो नायक रमेश चंद आगे बढ़कर मोर्चा संभालते हुए पाक सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसी दौरान दुश्मन की ओर से हो रही फायरिंग से उन्हें एक गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गये। लेकिन वह अपनी परवाह किये बिना बहादुरी का परिचय देते हुए आगे बढ़कर दुश्मनों का बंकर नेस्तनाबुद कर दिये।

इस युद्ध में वह वीरगति को प्राप्त हुए। मरणोपरांत उन्हें वीर चक्र से सम्मानित किया गया। ऐसे वीर सपूतों की बहादुरी से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *