June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP ने किरेन रिजिजू को दी बड़ी जिम्मेदारी, मिजोरम का बनाया चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम समेत पांच राज्यों में विधानसभा होने है। चुनाव आयोग ने हाल ही में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। बता दें कि मिजोरम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना में एक फेस में विधानसभा चुनाव होंगे। वहीं छत्तीसगढ़ में दो चरण में वोटिंग होगी। एमपी में 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर,  छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवंबर, मिजोरम में 7 नवंबर और राजस्थान में 25 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। वहीं तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी बिगुल भी बज चुका है। भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों ने राज्यों में जीत का परचम लहराने के लिए तैयारियां भी तेज कर दी है। सभी दलों के नेता चुनावी राज्यों में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों में जीत को सुनिश्चित करने के लिए नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने शुरू कर दी है। शुक्रवार को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

दरअसल भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरेन रिजिजू को विधानसभा चुनाव से पहले मिजोरम का चुनाव प्रभारी नियुक्त कर दिया है। इस संबंध में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिससे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। ज्ञात हो कि बीते कुछ महीने पूर्व रिजिजू से कानून मंत्रालय वापिस ले लिया था और उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का जिम्मा दिया गया था।

इसके अलावा पार्टी ने नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यानथुंगो पैटन और अनिल एंटनी को चुनाव सह-प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। बता दें कि अनिल एंटनी पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के पुत्र है। कुछ महीने पहले कांग्रेस से खफा होकर भाजपा का दामन थमा था। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदी में अनिल एंटनी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके साथ ही 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने चंडीगढ़ में भी फेरबदल किया है। भाजपा अध्यक्ष ने जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​को चंडीगढ़ को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। अरुण सिंह ने इस संबंध में लेटर भी जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *