June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब पार्टी करने में आएगा मजा, ₹1000 से सस्ते में खरीदें टॉप-5 ब्लूटूथ स्पीकर

घर बैठे पार्टी करनी हो या सफर पर निकले हों और पसंदीदा म्यूजिक सुनना हो, कॉम्पैक्ट साइज वाला ब्लूटूथ स्पीकर हर जगह काम आता है। खास बात यह है कि आपके पास 1000 रुपये से भी कम कीमत पर ढेरों पावरफुल ब्लूटूथ स्पीकर्स के विकल्प मौजूद हैं। ये सभी कॉम्पैक्ट साइज के साथ आते हैं और इनके जरिए आसानी से स्मार्टफोन या दूसरे मोबाइल डिवाइस से म्यूजिक प्ले किया जा सकता है। हम 1000 रुपये से कम कीमत वाली बेस्ट ब्लूटूथ स्पीकर डील्स एकसाथ लेकर आए हैं।

Infinity – JBL Clubz Mini
बेहद कॉम्पैक्ट डिजाइन वाले इस स्पीकर पर 58 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है और इसे 849 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस 2.5W क्षमता वाले स्पीकर में डीप बास वाला ऑडियो मिलता है और वॉइस असिस्टेंट सपोर्ट दिया गया है। बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ इस स्पीकर के साथ कॉलिंग की जा सकती है। ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ यह 5 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है।

Portronics SoundDrum
अमेजन से इस स्पीकर को 999 रुपये कीमत पर खरीदा जा सकता है और इसकी क्षमता 10W है। बिल्ट-इन FM वाले इस स्पीकर में 5 से 6 घंटे तक नॉन-स्टॉप म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल जाता है। इस स्पीकर में भी हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन मिलता है और यह ड्रम डिजाइन के साथ आता है।

Mivi Play
केवल 699 रुपये कीमत पर मिल रहे इस स्पीकर की क्षमता 5W है और यह बेहद छोटे साइज के बावजूद हाई-क्वॉलिटी ऑडियो आउटपुट देता है। इस मेड इन इंडिया स्पीकर से 12 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम मिल जाता है। इस स्पीकर को ग्रीन, ब्लू, ऑरेंज और टॉरक्वॉएज कलर ऑप्शंस में खरीदा जा सकता है।

Boat Stone 135
लोकप्रिय ऑडियो ब्रैंड boAt के स्पीकर्स ग्राहक 999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीद सकते हैं। 5W क्षमता वाले स्पीकर्स से फुल चार्ज हने पर 11 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिलता है। इस स्पीकर में FM मोड के अलावा बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ हैंड्स-फ्री कॉलिंग का विकल्प भी मिल जाता है। इस स्पीकर में वॉइस असिस्टेंट का सपोर्ट दिया गया है।

Zebronics ZEB-County 3W
अमेजन पर 45 पर्सेंट फ्लैट डिस्काउंट के बाद इसे 549 रुपये में खरीदा जा सकता है। कॉम्पैक्ट डिजाइन के चलते इसे कैरी करना और कहीं ले जाना आसान है। इस स्पीकर की क्षमता 3W है और इसमें FM स्ट्रीमिंग का विकल्प भी मिलता है। इसमें कॉल फंक्शनैलिटी के अलावा Aux केबल और SD कार्ड सपोर्ट दिया गया है।

NEWS SOURCE : livehindustan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *