March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

1 महीने बाद रुबीना दिलैक ने दिखाई अपनी नन्ही परियों की झलक, जानें क्या रखा नाम

नई दिल्ली। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला दो प्यारी-प्यारी बच्चियों के माता-पिता बन चुके हैं। टीवी एक्ट्रेस ने दो जुड़वां बेटियों को बीते महीने जन्म दिया था। अब पहली बार रुबीना ने सोशल मीडिया  के जरिए अपनी बेटियों की झलक दिखाई है और उनका नाम भी बताया है। इससे पहले आलिया और रणबीर ने बेबी राहा का चेहरा मीडिया के सामने रिवील किया था, जो दिखने में बेहद क्यूट हैं। अब रुबीना ने अपनी बच्चियों की झलक दिखाई है।

एक्ट्रेस ने किया नामकरण

दरअसल रुबीना ने अपनी दोनों बेटियों के जन्म के एक महीना पूरा होने पर पूजा-पाठ का आयोजन किया और उनका नामकरण भी किया।फोटोज में आप देख सकते हैं कि पहली फोटो में रुबीना और अभिनव ने अपनी दोनों बेटियों को गोद में ले रखा है। जबकि दूसरी फोटो में बच्ची के हाथ में मोगरे की कली है। जबकि तीसरी फोटो में हवन का कुंड जलता दिख रहा है। उन्होंने  कैप्शन में लिखा- यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां, जीवा और एधा आज एक महीने की हो गई हैं… गुरु पर्व के शुभ दिन पर यूनिवर्स ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारे स्वर्गदूतों के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें…। इस पोस्ट से साफ है कि एक्ट्रेस ने दोनों बच्चियों का नामकरण कर दिया है।

बेहद खुश है कपल

गौरतलब है कि रुबीना काफी समय से मां बनने का ट्राई कर रही थी लेकिन मेडिकल रीजन की वजह से हो नहीं पा रहा था। एक पॉडकास्ट शो में रुबीना ने बताया था कि वो दो बच्चों को जन्म देने वाली है..और बेहद खुश हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि जब पहली बार उन्हें अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला तो बहुत खुश थी और अल्ट्रासाउंड में बच्चों को देखकर हमारी खुशी का ठिकाना नहीं था। हम जैसे ही क्लिनिक से बाहर निकले, हम घर वापस जा रहे थे, पूरे रास्ते हमने एक दूसरे से बात ही नहीं की। मतलब हम यह जानकर बेहद एक्साइटेड थे कि दो बच्चे आने वाले हैं।