June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सानिया नहीं, अब सना है “क़ुबूल”- शोएब मलिक का “निकाह नंबर 3”

नई दिल्ली। देश की स्टार टेनिस प्लेयर रह चुकीं सानिया मिर्जा  के पति और पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक  ने तीसरी शादी कर सबको चौंका दिया है। जी हां, शोएब ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर अपने निकाह की तस्वीर शेयर की, जिसमें शोएब अपनी तीसरी पत्नी सना  के साथ रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। इसके साथ शोएब ने कैप्शन में लिखा है ”अल्हम्दुलिल्लाह” बता दें कि पिछले लगभग दो सालों से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक  की अलगाव की खबरें आ रहीं थीं लेकिन अब शोएब ने तीसरी शादी की तस्वीर डालकर इन तमाम अटकलों को कन्फर्म कर दिया है।

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर रह चुके शोएब मलिक ने अपने से उम्र में 11 साल छोटी पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से तीसरा निकाह किया है। बता दें कि शोएब जहां 41 साल के हैं वहीं सना जावेद  30 बरस की हैं। सना की भी ये दूसरी शादी है। इससे पहले सना जावेद ने साल 2020 में उमर जसवाल संग निकाह किया था लेकिन सना ने साल 2023 में उमर से तलाक ले लिया।

बीतें कई महीनों से शोएब मलिक और सना जावेद के डेटिंग की अफवाह सामने आ रहीं थी। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पिछले साल एक्ट्रेस के बर्थडे पर इंस्टाग्राम पर उनके साथ तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इस बधाई ने डेटिंग की खबरों की आग में घी डालने का काम किया था और अब सना और शोएब दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर पोस्ट का अपना रिश्ता ऑफिशियल कर दिया है। बता दें कि सना जावेद  ने अपना नाम बदलकर इंस्टाग्राम पर सना शोएब मलिक रख लिया है।

बता दें कि, पिछले करीब दो सालों से सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के सेपरेशन की खबरें आ रहीं थीं और बताया जा रहा था कि सानिया जल्द ही तलाक ले सकती हैं। हालांकि कपल ने तलाक लिया या नहीं ये अभी तक कन्फर्म नहीं है। खबरों की मानें तो सानिया और शोएब के सेपरेशन की वजह भी शोएब मलिक का पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ बढ़ती नजदीकियों को ही बताया गया था। बता दें कि शोएब मलिक ने साल 2010 मे आयशा सिद्दीकी से तलाक लेकर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा संग दूसरी शादी की थी।

सानिया और शोएब ने साल 2018 में अपने पहले बच्चे इज़हान का स्वागत किया था। गौरतलब है कि जब सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने पिछले साल दुबई में अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था तो अफवाहें थोड़ी कम हो गई थीं। सानिया और शोएब ने दुबई से एक साथ ‘मिर्जा-मलिक’ टीवी शो की मेजबानी करके अफवाहों पर विराम लगा दिया। हालांकि, पिछले साल ये सेपरेशन रूमर्स तब और भी ज्यादा तेज हो गए थे जब शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा  ने अपने सोशल मीडिया पर अपने बायोज में बदलाव किए।