April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीम इंडिया को मिली नई जर्सी, अब इस अवतार में दिखेंगे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली। इस बार आपको हमारे क्रिकेट खिलाड़ी एक अलग ही अवतार में दिखेंगे। वो इसलिए, उनकी जर्सी में बदलाव किया गया है। जी हां… बिल्कुल…. टी-20 विश्व कप-2021 से पहले  भारतीय खिलाड़ियों को मिली ये नई जर्सी इस समय  खासा चर्चा में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी की बीसीबीआई ने खुद इस जर्सी को जारी किया है।

सोशल मीडिया पर यह जर्सी अभी विशेष चर्चा में बनी हुई है। लोग इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते नजर आ रहे हैं।  बता दें कि इस बार की जर्सी पहले बार की जर्सी से कुछ खास तो नहीं, लेकिन थोड़ी सी अलग है।

पहले वाली जर्सी में भी नीले रंग  की थी और इस बार की जर्सी भी नीले रंग की है, लेकिन इस बार का रंग थोड़ा सा ज्यादा डार्क है। और इसके अलावा पिछले बार की जर्सी में तिरंगा झंड़ा बना हुआ था, जो कि इस बार नहीं है। बस, तिरंग वाली जगह पर एक हल्का सा डिजाइन बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *