April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ब्वॉयफ्रेंड संग आज शादी के बंधन में बधेंगी रिया कपूर, करण बूलानी संग लेंगी सात फेरे

मुंबई। बॉलीवुड के एवरग्रीन एक्टर अनिल कपूर की छोटी बेटी और निर्माता रिया कपूर आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वो अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ शादी रचाने वाली हैं। उनकी शादी की रस्में उनके जुहू बंगले पर पूरी होंगी। बता दें कि रिया और करण एक-दूसरे को बीते 13 साल से डेट कर रहे हैं। खबरों की मानें तो ये प्राइवेट सेरेमनी होगी।

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो रिया कपूर और करण बूलानी शादी के फंक्शन 2-3 दिन तक चल सकते हैं। लेकिन कपूर परिवार के ओर से कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।वहीं, ये शादी प्राइवेट सेरेमनी में होगी इसलिए इसमें सिर्फ दूल्हा और दुल्हन के करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे।

आपको बता दें कि रिया और करण अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। साथ ही अपने प्यार का इजहार भी करते रहते हैं। फिलहाल रिया प्रोड्यूसर होने के साथ ही अपनी बहन सोनम के साथ रेसन नाम का फैशन ब्रैंड पर भी वर्क कर रही हैं।

करण बालूनी की बात करें तो वो फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने कई एड फिल्मों में भी काम किया है। इसके साथ ही उन्होंने रिया कपूर के साथ फिल्में बनाने में मदद भी हैं। उनमें आयशा और वेक अप सिड जैसी फिल्में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *