May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

करण जौहर से परेशान होकर प्रियंका भागी हॉलीवुड, किया एक्ट्रेस को बैन..! PC के सपोर्ट में ये कह गईं कंगना

नई दिल्ली। कंगना रनौत को बॉलीवुड में बिना डरे, बेबाकी से जवाब देने के लिए जाना जाता है। मुद्दा चाहे राजनीति से जुड़ा हो या किसी शख्सियत से,वो हमेशा अपनी राय रखती हैं। अब एक्ट्रेस ने प्रियंका चोपड़ा को लेकर ऐसा कुछ कह दिया है जो आपके होश उड़ा देगा। कंगना का दावा है कि प्रियंका ने बॉलीवुड को इसलिए छोड़ा, क्योंकि करण जौहर ने एक्ट्रेस को बैन कर दिया था। कंगना ने बयान प्रियंका के लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर दिया,जिसमें प्रियंका ने कहा कि एक समय ऐसा आया, जब बॉलीवुड ने उन्हें साइडलाइन कर दिया,जिसकी वजह से उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कुछ कहा।

कंगना ने किया एक्ट्रेस का सपोर्ट

कंगना ने सोशल मीडिया के जरिए प्रियंका चोपड़ा को सपोर्ट किया है और पीसी के बॉलीवुड छोड़ने की वजह करण जौहर को बताया है। उन्होंने लगातार कई ट्वीट किए। एक्ट्रेस ने लिखा- मीडिया ने करण जौहर और पीसी के विवाद के बारे में बहुत कुछ लिखा, क्योंकि करण जौहर और शाहरुख की दोस्ती थी। मूवी माफिया हमेशा कमजोर बाहरी लोगों की तलाश में रहते हैं.. उन्होंने पीसी में एक सही पंचिंग बैग देखा और उन्हें इस हद तक परेशान किया कि उन्हें भारत छोड़ना पड़ा। उन्होंने एक दूसरे ट्वीट में लिखा- यह क्या है प्रियंका चोपड़ा….पीसी का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उसके साथ गैंग अप किया, उसे धमकाया और उसे फिल्म उद्योग से बाहर कर दिया..। क्या एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए बनाया गया था। सभी जानते हैं कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।

पीसी ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड

बता दें कि पीसी ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बॉलीवुड में उनके खिलाफ पॉलिटिक्स होने लगी थी। कुछ लोग बहुत परेशान कर रहे थे..रोजाना की इन चीजों से वो बहुत थक गई थीं। अच्छी फिल्मों तक के ऑफर नहीं आ रहे थे, ऐसे में एक्ट्रेस मौका ढूंढ रही थी हॉलीवुड जाने का और जैसे ही एक्ट्रेस को मौका मिला वो निकल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *