August 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तमिलनाडु के पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार, अभिनेत्री तृषा को लेकर किया था डबल मीनिंग कमेंट

नई दिल्ली। तमिलनाडु के पूर्व उपमुख्यमंत्री और डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने आज उनके उनके चेन्नई स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल कावेरी जल विवाद के मुद्दे पर सोमवार को एक रैली के दौरान उदयनिधि ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधते हुए एक आपत्तिजनक डबल मीनिंग कमेंट किया था। उदयनिधि के इस बयान को अभिनेत्री तृषा से जोड़कर देखा जा रहा है। उदयनिधि के बयान के बाद रैली में डीएमके समर्थकों ने तृषा-तृषा के नारे भी लगाए थे। इस मामले में टीवीके की तरफ से उदयनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी जिसके आधार पर उन पर कार्रवाई हुई।

टीवीके सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट महिला विंग की संयोजक एस. भैरवी ने तंजावुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में उदयनिधि के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पहले इस मामले में टीवीके की ओर से उदयनिधि स्टालिन के बयान को लेकर महिला आयोग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। टीवीके ने महिला आयोग से मांग की है कि उदयनिधि के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर बीजेपी ने भी इस मामले में उदयनिधि स्टालिन को घेरते हुए उनके इस आपत्तिजनक बयान की निंदा की। तमिलनाडु बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन का यह बयान बेहद शर्मनाक है। उन्होंने उदयनिधि को जेल भेजने की मांग उठाई।

उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में चेन्नई में डीएमके समर्थक काफी हो हल्ला मचा रहे हैं। उदयनिधि ने गिरफ्तारी के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्या मैंने मैंने किसी का नाम लिया, यह राजनीतिक बदले की कार्रवाई है, मैं इस पर और टिप्पणी नहीं करना चाहता। उन्होंने कहा कि मैं इससे डरने वाला नहीं हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *