दिल्ली

छोटे भाई को रोक रखा है, वरना…बीजेपी प्रत्याशी नवनीत राणा के बयान पर असदुद्दीन ओवैसी का एक और पलटवार

शेयर करें:

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा के एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी को लेकर दिए गए 15 सेकेंड वाले बयान पर उनके बड़े भाई और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आज एक बार फिर पलटवार किया है। ओवैसी ने कहा कि मोहतरमा, मैंने छोटे भाई अकबरुद्दीन को बहुत समझा के रखा है, छोड़ दूं क्या? अगर एक बार छोटे को छोड़ दिया तो वह मेरे अलावा किसी की नहीं सुनेगा।

ओवैसी ने कहा कि महाराष्ट्र से आकर सांसद छोटे-छोटे बोलती हैं। अरे मैंने छोटे को रोक कर रखा है। आपको पता है छोटा तोप है, सालार का बेटा है। उसे बहुत मुश्किल से समझाना पड़ता है, किसी की बाप की नहीं सुनता। ओवैसी ने आगे कहा कि हम लोग अभी खाली टाइमिंग कर रहे हैं और सिंगल ले रहे हैं। टी-20 शुरू हो गया तो फिर तुम्हारा क्या होगा। मैं मुर्गी का बच्चा हूं क्या।

दरअसल, हैदराबाद में असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ चुनाव लड़ रहीं बीजेपी प्रत्याशी माधवी लता के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र से बीजेपी उम्मीदवार नवनीत राणा ने असदुद्दीन ओवैसी और उनके भाई अकबरुद्दीन पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा था कि छोटा भाई बोलता है 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा दो फिर हम दिखाते हैं, हम क्या करते हैं तो मैं उनको कहना चाहती हूं कि आपको 15 मिनट लगेंगे, हमें सिर्फ 15 सेंकड लगेंगे। 15 सेकंड के लिए अगर पुलिस हट जाए तो छोटे-बड़े को यह पता भी नहीं चल पाएगा कि वे कहां गए।

Ad Zone: in_content

इसके जवाब में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मैं मोदी जी से कहता हूं कि उन्हें 15 सेकेंड का समय दीजिए। 15 सेकंड क्या आप एक घंटा ले लीजिए। हम भी देखना चाह रहे हैं कि आपके अंदर कितनी इंसानियत बची है। हमें बताएं, कहां आना है, हम वहां आएंगे, जो करना है कर लेना।

आगे क्या पढ़ें AI