बिग बॉस ओटीटी : अक्षरा सिंह ने शो को लेकर किया बड़ा खुलासा
नई दिल्ली। जब से बिग बॉस ओटीटी शुरू हुआ है तब से इस शो पर बायस्ड होने के आरोप लग रहे हैं। लोगों ने शो के होस्ट करण जौहर को शमिता शेट्टी के लिए बायस्ड बताया और जमकर ट्रोल किया। इन सब आरोपों के बीच अब भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, हाल ही में अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी के घर से बेघर हो गई हैं। बाहर आकर उन्होंने शो को लेकर बात की और बड़ा खुलासा किया। उनका कहना है कि टीम के लोग ही ऑडियंस बनकर घरवालों से सवाल पूछते हैं। उनका ये खुलासा शो पर कई सवाल भी खड़े लकर रहा है।
बिग बॉस के फैन पेज पर अक्षरा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि जिन ऑडियंस के सवालों को लेकर करण जौहर उनपर भड़कें थे, वो लोग दर्शक नहीं बल्कि टीम के मेंबर ही थे।
अक्षरा में वीडियो ने कहा- लोगों को दर्शक बनाकर सवाल पुछवाए गए। वो लोग टीम के मेंबर हैं, कोई ऑडियंस नहीं थी। उन लोगों के चेहरे भी मेरे जाने पहचाने थे। मैं एकदम से उन्हें देख ब्लैंक हो गई। मैंने बोला ये क्या हो रहा है, जब अचानक से आप पर कोई चढ़ने लगे तो लगता है कि मैंने तो कुछ नहीं किया।
