May 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KING के सेट से फिर लीक हुई शाहरुख खान की अनसीन फोटोज, टॉक ऑफ़ द टाउन बना SRK का लुक

नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख़ खान एक बार फिर अपनी मच एंटीसिपेटेड फिल्म ”किंग” को लेकर सुर्ख़ियों में आ गए हैं। दरअसल, शाहरुख़ खान इन दिनों साउथ अफ्रीका में अपनी फिल्म ”किंग” की शूटिंग कर रहे हैं। यहां से एक्टर की अनसीन फोटोज लीक हो गई हैं। इन फोटोज को लेकर शाहरुख़ खान एक बार फिर रातों रात चर्चा का विषय बन गए हैं तो चलिए बताते हैं क्या है इन तस्वीरों में खास!

इन दिनों किंग के सेट से एक बाद एक धराधर अनसीन फोटोज लीक हो रही हैं। ऐसे में शाहरुख़ खान के लुक ने एक बार फिर इंटरनेट पर आग लगा दी है। किंग के सेट से किंग खान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें शाहरुख ब्लैक ट्रेंच कोर्ट और सन ग्लासेस में बेहद हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस उम्र में भी एक्टर के इस चार्म और फिटनेस ने फ़िलहाल पूरे इंटरनेट को हैरत में डाल दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की अनसीन तस्वीरें किंग के सेट से वायरल हुईं थीं। सुपरस्टार शाहरुख़ खान इन दिनों दीपिका पादुकोण संग साउथ अफ्रीका के केपटाउन में ”किंग” की शूटिंग कर रहे हैं। वायरल हुई इन तस्वीरों में शाहरुख और दीपिका शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण को एक रोमांटिक सीन शूट करते हुए देखा गया, जहां वो हाथ पकड़े चलते हुए दिख रहे हैं। सेट पर मौजूद क्रू भी पीछे काम करते नजर आ रहे है। साथ ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये किसी गाने का शूट है।

इस वायरल हो रही तस्वीर में शाहरुख़ खान के लुक को खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें इससे पहले पिछले साल इस फिल्म से शहरुख का एक और लुक लीक हो गया था जिसे भी लोगों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। पिछले साल ही शाहरुख के 60वें बर्थडे पर फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था। हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान हुआ, जो क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *