April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस में हुआ शॉकिंग एविक्शन, आवेज दरबार हुए इस हफ्ते घर से बेघर!

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों को जमकर मनोरंजन का डेली डोज पड़ोस रहा है और यही कारण है कि इस ये रियलिटी शो टीआरपी रेटिंग में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज है। इस हफ्ते अभिषेक बजाज की कप्तानी का समय समाप्त हुआ और घर का नया कैप्टन्सी टास्क गौरव और फरहाना के बीच हुआ। इस टास्क में फरहाना ने गौरव से ज्यादा घरवालों का वोट पाकर कैप्टेंसी हासिल कर ली और इसी के साथ फरहाना बट इस इस हफ्ते घर की नई कैप्टन बन गयी हैं।

बिग बॉस 19 में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव, प्रणीत, नीलम, मृदुल, अशनूर और आवेज नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्य से जुड़ी एक बड़ी जानकारी निकल कर सामने आई है। बिग बॉस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक इस हफ्ते आवेज दरबार बिग बॉस 19 के घर से एविक्ट हो गए हैं। हालांकि ये काफी शॉकिंग है लेकिन फ़िलहाल मिल रही अपडेट्स के मुताबिक आवेज दरबार घर से बेघर हो गए हैं।

आपको बता दें कि आज वीकेंड का वार में नेहल घर के तीन सदस्यों को बेनकाब करने वाली है जिसमें पहला नाम तान्या मित्तल का है। नेहल तान्या के बर्थडे के दिन यानी आज वीकेंड के वार पर उन्हें एक्सपोज करने वाली हैं। हालांकि तान्या के अलावा नेहल ने और किन दो सदस्यों को बेनकाब किया है इसकी जानकारी सामने नही आई है लेकिन ये दो सदस्य अमाल मालिक और जीशान हो सकते हैं!

इसके अलावा बता दें कि इस हफ्ते वीकेंड के वार पर फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की पूरी स्टार कास्ट वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित श्रॉफ और मनीष पॉल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते नजर आएंगे। वहीं इस हफ्ते गौहर खान, अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल भी घरवालों से गुफ्तगू करने घर के अंदर जाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *