April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Delhi NCR Pollution: दिल्ली में बढ़ता प्रदूषण, वायु गुणवत्ता बेहद खराब, कई इलाकों में AQI 400 के पार

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने गंभीर स्थिति धारण कर ली है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच चुका है। दिल्ली के आनंद विहार समेत कई क्षेत्रों में AQI 400 के पार है, जिससे लोगों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन और स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याएं हो रही हैं।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में AQI का हाल

दिल्ली का ओवरऑल AQI: 373

आनंद विहार: 432

अशोक विहार: 408

अलीपुर: 386

बवाना: 406

बुराड़ी: 314

मथुरा रोड: 304

द्वारिका: 395

IGI एयरपोर्ट: 371

जहांगीरपुरी: 412

ITO: 350

लोधी रोड: 346

मुंडका: 404

मंदिर मार्ग: 370

ओखला: 388

पटपड़गंज: 400

पंजाबी बाग: 404

आर के पुरम: 392

रोहिणी: 406

विवेक विहार: 418

वज़ीरपुर: 411

नजफगढ़: 370

AQI का गणित समझें

वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) हवा में मौजूद प्रदूषकों की मात्रा को मापने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ तथा 450 से ऊपर ‘बेहद गंभीर’ माना जाता है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री अधिक था। सोमवार को दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा छाने की संभावना है, और अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 17 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताई गई है।