दिल्ली

अवध ओझा ने अरविंद केजरीवाल को बताया श्रीकृष्ण का अवतार, सोशल मीडिया यूजर्स ने मास्टर साहब की लगा दी क्लास

शेयर करें:

नई दिल्ली। यूपीएससी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग चलाने वाले अवध ओझा हाल ही में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। अब उन्होंने पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की शान में कसीदे पढ़ते हुए उनको भगवान श्रीकृष्ण का अवतार बता दिया। वैसे तो अरविंद ओझा के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं मगर केजरीवाल को श्रीकृष्ण अवतार बताने वाला उनका वीडियो लोगों को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स को अवध ओझा की इस बात पर गुस्सा आ गया और उन्होंने कमेंट करते हुए मास्टर साहब की ही क्लास लगा दी।

अवझ ओझा वीडियो में कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल निश्चित तौर पर भगवान हैं, मैं तो कह ही चुका हूं वो श्रीकृष्ण के अवतार हैं। जब भी कोई व्यक्ति समाज को बदलने की कोशिश करता है, गरीबों का मसीहा बनने की कोशिश करता है तब ‘समाज के कंस’ उस व्यक्ति के पीछे पड़ जाते हैं। नहीं तो भगवान कृष्ण जेल में कैसे पैदा होते, देवकी और वासुदेव ने किसी का क्या बिगाड़ा था? लेकिन समाज के कंस नहीं चाहते कि कोई गरीबों, मजलूमों और सताए हुए लोगों के लिए काम करे। वहीं अवध ओझा के इस वीडियो पर अज्ञानी नाम के एक एक्स यूजर ने कमेंट किया, अवध ओझा सर तो एकदम से बदल गए।

वहीं, अंतोष मंडल नाम के दूसरे यूजर ने कमेंट किया, यह तो उससे भी बड़ा गिरगिट है। गजबे है भाई। अवनीश मिश्रा नाम के एक अन्य यूजर ने लिखा, मंत्री बनना है तो चाटना तो पड़ेगा। जबकि आलोक झा ने लिखा, यह चाटुकार सुबह और शाम आरती भी करता होगा। आशुतोष राय नाम के एक यूजर ने तो यहां तक लिखा दिया कि ओझा जी कुछ दिन में अपना पिता भी बोल देंगे। श्रवण बोहरा ने लिखा, आम आदमी पार्टी का पप्पू। हिंदू महासभा नाम के प्रोफाइल से कमेंट किया गया है कहीं, आतिशी को राधा और सुनीता को रुक्मिणी न कह दे? शिवा त्रिपाठी ने कमेंट किया, राजनीतिक गुलाम किस हद तक गिर जाते हैं ये आप देख सकते हैं, भगवान और इंसान में इन्हें अंतर नहीं पता है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI