April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

खालिस्तानी आतंकी पन्नू की हत्या की साजिश का मामला, जांच समिति ने दी आरोपी पर कानूनी कार्रवाई की सिफारिश

नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय जांच समिति ने एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की सिफारिश की है। यह कदम भारत और अमेरिका दोनों के सुरक्षा हितों को कमजोर करने वाले संगठित आपराधिक और आतंकवादी गतिविधियों की जांच के बाद उठाया गया है।साल 2023 में न्यूयॉर्क में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का मामला सामने आया था। अमेरिका ने इस मामले में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के पूर्व जासूस विकास यादव का नाम लिया था, जिसके पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है।

जांच और गिरफ्तारियां

दिसंबर 2023 में विकास यादव को दिल्ली पुलिस ने अपहरण और जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। वहीं, इस साजिश से जुड़े एक अन्य भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को प्राग में गिरफ्तार कर अमेरिका को प्रत्यर्पित किया गया था।

समिति की सिफारिशें

गृह मंत्रालय के अनुसार, जांच समिति ने लंबी छानबीन के बाद आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में तेजी लाने और प्रक्रियाओं में सुधार की सिफारिश की है। इसमें समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।