March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दीपक मीणा आईएएस ने सम्भाला नव नियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद का कार्यभार

              हिंद फोकस न्यूज़ संवाददाता गाजियाबाद                            दीपक मीणा आईएएस ने सम्भाला नव नियुक्त जिलाधिकारी गाजियाबाद का कार्यभार
गाजियाबाद। मेरठ जनपद के पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा आईएएस ने जनपद गाजियाबाद में जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। दीपक मी​णा ने सुबह 10:00 बजे ही कलेक्ट्रेट गाजियाबाद पहुंचे। कलेक्ट्रेट प्रांगण में एडीएम ई रणविजय सिंह, एडीएम एल/ए विवेक मिश्र, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह, एडीएम एफ/आर सौरभ भट्ट, सीटीओ श्रीमती पुष्पांजलि, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा नव नियुक्त जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया। तदोपरांत नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, जिला सूचना अधिकारी योगेन्द्र प्रताप​ सिंह सहित अन्य अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी आवास पहुंचे।