डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लोनी आगमन पर उमड़ा जन सैलाब*
लोनी! विधानसभा क्षेत्र के पावी सादकपुर दिल्ली सहारनपुर रोड पर स्थित सीआरसी पब्लिक स्कूल में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद सीट से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में दुनिया जानती है मानती है हम सबके चहेते नरेंद्र मोदी है और कहा गाजियाबाद लोकसभा रिकॉर्ड बनाती है.
लेकिन आपको अपना ही बनाया हुआ रिकॉर्ड 2024 में तोड़ना है जो पिछला रिकॉर्ड है उससे बड़ा रिकॉर्ड बनाने का काम करना है इस बार गाजियाबाद लोकसभा का प्रचंड बहुमत से रिकॉर्ड तोड़ना है और भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी अतुल गर्ग को विजय बनाकर भेजना है मोदी सरकार तीसरी बार भी प्रचंड बहुमत से जीत रही है.
इस बार 4 जून 4:00 बजे 400 पार फिर एक बार प्रचंड बहुमत की मोदी सरकार इस दौरान गाजियाबाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय विधायक नंदकिशोर गुर्जर, साहिबाबाद विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी पति एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी मावी पति पवन मावी, ब्लॉक प्रमुख वंदना गुर्जर पति कोमल गुर्जर, जिला महामंत्री अनूप बैंसला, राष्ट्रीय लोकदल नेता सतवीर चौधरी, भाजपा पूर्व चेयरमेन डॉ0 विनोद बंसल, लोनी विधानसभा चुनाव प्रभारी रघुवीर राघव, मंडल अध्यक्ष सुदेश भारद्वाज, आकाश गौतम, सभासद अनिल चौधरी, पूर्व प्रधान धीर सिंह चौधरी आदि हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद रही.
*हिंद फोक्स न्यूज गाजियाबाद लोनी से संवाददाता नरेंद्र बंसल
