August 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

6 महीने में 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देगी यूपी सरकार, योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। योगी ने युवाओं का आश्वस्त करते हुए कहा कि हम अगले 6 महीने के अंदर 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र देने जा रहे हैं। अलग-अलग चरण में नियुक्ति पत्र हर सप्ताह बांटे जाएंगे। योगी ने विभिन्न आयोगों और बोर्ड से कहा कि परीक्षाओं के परिणाम समय पर आने चाहिए ताकि नौजवान को भटकने की नौबत नहीं आए।

योगी ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग के लिए नव चयनित 3,446 प्राविधिक सहायकों और 126 मंडी सचिवों को नियुक्ति-पत्र बांटते हुए कहा, हमारी सरकार ने पिछले साढ़े 9 सालों में 9 लाख 30 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। आज हर वर्ग, हर जाति और हर तबके के लोगों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी ने इस दौरान विपक्ष को भी निशाने पर लिया। सीएम बोले, आज यूपी के नौजवानों की दुनिया भर में पूछ हो रही है, वर्ष 2017 के पहले ये स्थिति नहीं थी। पिछली सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करती थीं। कर्फ्यू, दंगा, उपद्रव, भ्रष्टाचार, ये यूपी की पहचान बन चुके थे।

चीनी की किल्लत को लेकर चल रही चर्चा पर भी योगी ने बात की। उन्होंने कहा कि साल 2007 से 2017 के बीच तत्कालीन समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी की सरकार ने 29 चीनी मिलों को बंद किया था। 21 चीनी मिलों को औने-पौने दाम में बेच दिया था। आज बीजेपी सरकार में 122 चीनी मिलें हम रही हैं। सीएम ने कहा कि यूपी में चीनी की कमी नहीं है। उन्होंने बताया, यूपी में चीनी की एक महीने की कुल खपत चार लाख टन है और हमारे पास 28 लाख टन चीनी मौजूद है। इसका मतलब लगभग 7 महीने का स्टॉक अभी हमारे पास है। 15 अक्टूबर से चीनी मिल चालू होंगी तो 90 लाख टन चीनी का प्रोडक्शन होगा। यूपी की 25 करोड़ जनता का ही नहीं, भारत की 140 करोड़ जनता का पेट भरने की सामर्थ्य हमारा प्रदेश रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *