August 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर आईसीसी ने लगाया जुर्माना, मैच के दौरान दोनों में हुआ था विवाद

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे कोलंबो टेस्ट के पहले दिन भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल श्रीलंकाई मीडियम पेसर असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने इस मामले में एक्शन लिया है। आईआईसी ने जायसवाल और फर्नांडो पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया है। साथ ही साथ दोनों खिलाड़ियों को 1-1 डिमेरिट प्वाइंट भी दिया गया है। इन दोनों खिलाड़ियों को आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, प्लेयर सपोर्ट स्टाफ, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।

पिछले 24 महीनों के दौरान इन दोनों खिलाड़ियों को नियम उल्लंघन समेत किसी मामले में दोषी नहीं पाया गया था इसके चलते इनको कम सजा दी गई है। आपको बता दें कि कोलंबो टेस्ट मैच के पहले दिन 17वें ओवर में जायसवाल फर्नांडो की गेंद पर आउट हो गए थे। इसके बाद जब जायसवाल पैवेलियन की तरफ जा रहे थे तभी फर्नांडो ने आक्रामक सेलीब्रेशन किया और इसके बाद उन दोनों के बीच कुछ कहासुनी हो गई। बात इस कदर बढ़ गई कि जायसवाल और फर्नांडो ने अपने सिर एक-दूसरे से टकराए। इस मामले में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी गलती मान ली।

इस मामले में क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने क्रिकबज पर चर्चा के दौरान कहा था कि यशस्वी जायसवाल को श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ना नहीं चाहिए था। वहीं इस मामले में यशस्वी जायसवाल ने भोगले की बात पर जवाब देते हुए अपना पक्ष भी रखा। जायसवाल ने कहा कि अगर कोई हद पार करेगा तो भारत चुप नहीं रहेगा, उसका जवाब देगा। यशस्वी ने कहा कि जब भोगले को इस बात का पता नहीं है कि श्रीलंकाई गेंदबाज फर्नांडो ने मैदान पर क्या कहा था तो यह जाने बिना उनको किसी नतीजे पर नहीं पहुंचना चाहिए और अपनी राय नहीं देनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *