आईसीसी वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जलवा, टॉप 10 में भारत के चार बल्लेबाज
नई दिल्ली। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट की रैंकिंग जारी कर दी है। वनडे बल्लेबाजों की लिस्ट में भारत के दो धुरंधर खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रमश: पहले और दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा के रेटिंग प्वाइंट्स 782 हैं जबकि विराट उनसे सिर्फ 9 अंक पीछे 773 रेटिंग पर हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में खेली गई तीन वन डे मैचों की सीरीज में विराट कोहली ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए दो शतक और एक अर्धशतक लगाया था जिसका उनको फायदा मिला। आईसीसी की रैंकिंग में विराट नंबर चार की पोजिशन से छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर आ गए।
विराट और रोहित के अलावा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग के टॉप-10 में दो और भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं वहीं श्रेयस अय्यर 10वें पायदान पर हैं। वहीं वनडे गेंदबाजों की रैकिंग की बात करें तो बांग्लादेश के राशिद खान टॉप पोजिशन पर बने हुए हैं। भारत के कुलदीप यादव तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप 10 लिस्ट में कुलदीप अकेले भारतीय हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में कुलदीप यादव 9 विकेट लिए थे जिसकी वजह से उनकी रैंकिंग में उछाल आया। नयूजीलैंड के जोफ्रा आर्चर दूसरे नंबर पर हैं।
टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की रैंकिंग में भी भारत का दबदबा है। भारतीय बॉलर जसप्रीत बुमराह टॉप पर हैं। वहीं न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दूसरे नंबर हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क तीन पायदान की छलांग के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। जबकि इंग्लैंड के हैरी ब्रूक दो स्थान नीचे खिसककर चौथे नंबर पर आ गए हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र नौ स्थान ऊपर चढ़कर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में भारत के अभिषेक शर्मा नंबर एक की पोजिशन पर हैं। टी20 बॉलर्स रैंकिंग के वरुण चक्रवर्ती टॉप पर हैं।
