February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बरसात की रात में नेहा संग रोमांस फरमा रहे खेसारी लाल यादव, नए गाने ने मचाया गर्दा

नई दिल्ली। भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की यूपी-बिहार में तगड़ी लोकप्रियता देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्टर का कोई भी गाना हो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सेंसेशन भी कहा जाता है। ऐसे में खेसारी लाल यादव का एक और गर्दा मचा देने वाला अजा रिलीज कर दिया गया है।

खेसारी लाल यादव का नया गाना ”ऐ राजा धइले रह” आज रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को VYRL Bhojpuri के यट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और नेहा राज ने मिलकर गाया है। इस गाने को यादव लालू ने लिखे है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव संग नेहा राज रोमांस फरमाती नजर आ रही हैं।

इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव बरसात की रात में नेहा संग बोल्ड रोमांटिक सीन्स फिल्माते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी का ये गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। गाने के हुक लाइन्स दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले खेसारी का एक और गाना ”तुहु रोहबु रानी” रिलीज किया गया था जिसको अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को भी खेसारी लाल यादव ने खुद अपनी आवाज में गाया है। इस गाने के गीतकार कृष्णकांत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *