April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देश की मिट्टी पर कुर्बान अक्षरा सिंह, स्वतन्त्रता दिवस पर लिखी खास बात

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं क्योंकि उनकी फिल्में और गाने बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आते हैं। आज देश की आजादी का दिन है ओर हर तरफ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। अक्षरा सिंह ने भी अपने फैन्स को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है और देश के नाम प्यार सा गीत भी रिलीज किया किया है, तो चलित जानते हैं कि गाने में क्या खास है।

स्वतन्त्रता दिवस पर अक्षरा ने शेयर किया वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपन सोशल मीडिया अपडेट किया है और अपने गाने के जरिए देश की मिट्टी को सलाम किया है। वीडियो में एक्ट्रेस तिरंगा दुपट्टा पहने माइक के सामने खड़ी हैं..और अपना गाना देश की मिट्टी गा रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – लहराता तिरंगा, गूंजता भारत..ये सिर्फ रंग नहीं, हमारी पहचान है.. हैप्पी इंडिपेंडेंस डे…। बता दें कि गाने में अक्षरा देश की मिट्टी की सलाम कर रही है.. और दोबारा भारतवर्ष में जन्म के लिए भगवान से प्रार्थना भी कर रही है। गाना बहुत ही प्यारा है और गाने के लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखें है। इस गाने को अक्षरा ने 6 महीने पहले रिलीज किया था और आज दोबारा शेयर किया है।

अब तक गाने को ढाई लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके मिल चुके हैं और आज भी फैंस गाने की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा – भारत की हर बेटी को अक्षरा सिंह की तरह होना चाहिए..है जय हिन्द। एक दूसरे यूजर ने लिखा – बहुत प्यार गाना गया ही अपने अक्षरा दी..अपनी आवाज में खुद सरस्वती बैठती है। एक अन्य ने लिखा – भारत की मिट्टी से पवित्र कुछ नहीं है..इसके लिए देश ने बहुत कुछ कुर्बान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *