April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन हैं सानिया चंडोक?, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन से हुई है सगाई

मुंबई। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर से खुशखबरी आई है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक से हुई है। सानिया चंडोक के बारे में कम लोग ही जानते हैं। इसकी वजह ये है कि सानिया चंडोक सोशल मीडिया पर कम ही दिखती रही हैं। सानिया चंडोक मुंबई के नामचीन कारोबारी रवि घई की पौत्री हैं। जानकारी के मुताबिक 13 अगस्त को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही मौजूद थे। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी की तारीख का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

इंडिया टुडे के मुताबिक सानिया चंडोक का परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड इंडस्ट्रीज में है। इसके अलावा इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और आइसक्रीम ब्रांड ब्रुकलिन क्रीमरी भी इसी परिवार का है। ब्रुकलिन क्रीमरी आइसक्रीम ब्रांड काफी मशहूर है। अर्जुन तेंदुलकर की पत्नी बनने जा रहीं सानिया चंडोक मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी की पार्टनर हैं। यहां पालतू जानवरों से संबंधित कई तरह की सेवाएं दी जाती हैं। सानिया चंडोक सोशल मीडिया से कितना दूर रहती हैं, ये इसी से पता चलता है कि इंस्टाग्राम अर्जुन तेंदुलकर और उनकी बहन सारा तेंदुलकर समेत उनके 805 फॉलोवर ही हैं।

सानिया चंडोक के पति बनने जा रहे और सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की बात करें, तो वो अपने क्रिकेट करियर में अपने पिता की तरह नहीं चमके। 25 साल के अर्जुन तेंदुलकर ने 17 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैच खेले हैं। इसके अलावा लिस्ट ए के 18 और 24 टी-20 मैच खेले हैं। बाएं हाथ के मीडियम पेसर अर्जुन तेंदुलकर ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 37 विकेट लिए। जबकि, लिस्ट ए के मैचों में 25 और टी-20 मैचों में 27 विकेट चटकाए हैं। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर के 532 और लिस्ट ए के मैचों में 102 रन हैं। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते रहे हैं। साल 2023 में अपने पहले आईपीएल मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ गेंदबाजी की थी, लेकिन उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। आईपीएल में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *