May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिना शादी किए ही मां बनने जा रहीं इलियाना डिक्रूज?, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया खुलासा!

नई दिल्ली।  बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज भले ही काफी वक्त से फिल्म इंडस्ट्री से दूर बनी हुई हैं लेकिन उनकी चर्चाएं लगभग हर दिन ही होती हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव रहती है। अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर एक्ट्रेस कुछ ऐसा लिख देती हैं जिसके बाद वो सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ है। इस बार एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। यूजर्स एक के बाद एक सवाल कर रहे है।

इलियाना डिक्रूज ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली तस्वीर में एक न्यूबॉर्न बेबी का बॉडिसूट दिखाई दे रहा है जिसमें लिखा हुआ है कि ‘अब एडवेंचर शुरू हो गया है।’  तो वहीं, दूसरी तस्वीर में एक पेंडेंट है जिसमें ‘मामा’ लिखा हुआ है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जो कैप्शन दिया है वो भी चौंकाने वाला है। एक्ट्रेस ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है ‘जल्द आ रहा है, लिटिल डार्लिंग मैं तुमसे मिलने के लिए और ज्यादा वेट नहीं कर सकती हूं’।

एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देखने के बाद यूजर सवाल पर सवाल कर रहे हैं । एक्ट्रेस के फैन उन्हें जहां दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं। तो वही कई लोग ऐसे हैं जो हैरान हैं। हैरानी की वजह ये है कि एक्ट्रेस अभी तक अनमैरिड है और बिना शादी के उन्होंने बच्चे को लेकर जो पोस्ट किया है वो चौंकाने वाला है। कुछ यूजर्स ने सवाल भी किया है कि आपकी तो शादी भी नहीं हुई है और आप बच्चे को जन्म देने वाली है। एक यूजर ने तो एक्ट्रेस से बच्चे के पिता के बारे में सवाल किया है और पूछा कि आपके बच्चे का पिता कौन है।

खैर एक्ट्रेस ने अभी अपनी पोस्ट में ये साफ नहीं किया है कि वो मां बनने वाली है या फिर उन्होंने किसी और के लिए ये पोस्ट किया है। अब देखना होगा कि कब इलियाना डिक्रूज खुद इसे लेकर खुलासा करेंगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *