July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोनी की बेटी से राखी बंधवाकर प्रधानमंत्री ने बेटी का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया

Oplus_0

रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़ 

लोनी की बेटी से राखी बंधवाकर प्रधानमंत्री ने बेटी का मान तो बढ़ाया ही है, साथ ही क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया 

गाजियाबाद। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रक्षाबंधन के अवसर पर रखी बाँधने वाली लोनी की बेटी नैन्सी आनंद के साथ प्रधानमंत्री से मुलाक़ात के अनुभव को लेकर बातचीत।

लोनी के विकाश नगर निवासी बेटी को मिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राखी बांधने का मौका
रक्षाबंधन का पर्व बना जिंदगी का सबसे यादगार दिन।
लोनी विकाश नगर निवासी नैन्सी आनंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कलाई पर राखी बांधकर देश का आदर्श नागरिक बनने का आशीर्वाद लिया ।
लोनी के विकास नगर की रहने वाली नैन्सी आनंद के लिए इस बार का रक्षाबंधन जीवन का सबसे अहम पल रहा
प्रधानमंत्री कार्यालय से आए विशेष निमंत्रण पर 12वीं कक्षा की छात्रा नैन्सी आनंद दिल्ली के अर्वाचीन भारती भवन स्कूल से चयनित होकर पीएम आवास पहुंचीं और प्रधानमंत्री को राखी बांधी।”
नैन्सी आनंद के पिता विनोद आनंद लोनी तहसील में अधिवक्ता हैं। और लोनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुके हैं । बेटी को रक्षा बंधन के मौके पर प्रधानमंत्री को राखी बांधने को लेकर पूरा परिवार अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

नैन्सी को अभी भी विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और उन्हें राखी बांधी। नैन्सी ने बताया मैंने प्रधानमंत्री से पूछा कि आपको खाने में क्या पसंद है, उन्होंने कहा घर की खिचड़ी। इतने बड़े नेता जो पूरे देश में घूमते हैं और इतना साधारण स्वाद नैन्सी ने प्रधानमंत्री जी को एक कविता भी सुनाई । बातचीत के दौरान नैन्सी ने प्रधानमंत्री को अपनी लिखी कविता भी सुनाई और ‘जय हिंद, जय भारत’ के साथ मुलाकात समाप्त की
नैन्सी ने बताया कि उसकी इच्छा देश की सेवा करने की है, एक आईएएस अधिकारी बनकर एक अच्छा नागरिक बनना चाहती हूं। लक्ष्य पाने के लिए मन में दृढ़ संकल्प होना चाहिए।
इस खास मौके पर नैन्सी को रिश्तेदारों और पड़ोसियों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *