March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने योगप्रेमियों के साथ किया योग, कहा जीवन का अमूल्य अंग है योग

          रविन्द्र बंसल प्रभारी यूपी, यूके / हिंद फोकस न्यूज़            अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने योगप्रेमियों के साथ किया योग, कहा जीवन का अमूल्य अंग है योग
खड़खड़ी गांव में जनचौपाल लगाकर किया लाखों के विकास कार्यों का शुभारंभ
लोनी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोनी नगर पालिका, 50 बेड अस्पताल नाईपुरा, तथा बलराम नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर, में सैकड़ों की संख्या में एकत्र हुए योगप्रेमियों के साथ लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने सामूहिक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। विधायक गाजियाबाद के डासना में केंद्रीय योग समारोह में भी शामिल हुए, जिसमें उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने योग को जीवन का अमूल्य अंग बताते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति का गौरव है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि आत्मा और शरीर को जोड़ने का विज्ञान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है। लोनी के हर नागरिक को स्वस्थ और जागरूक बनाना हमारा संकल्प है।
विकास कार्यों का शुभारंभ और जनचौपाल
योग दिवस के ही अवसर पर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने खड़खड़ी क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख कोमल गुर्जर के साथ विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान जनचौपाल का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर विधायक ने स्थानीय निवासियों से संवाद करते हुए समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा जनचौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद ही जनप्रतिनिधि का असली दायित्व है। लोनी विधानसभा का चौमुखी विकास हमारा लक्ष्य है और कोई भी वार्ड या गांव विकास से वंचित नहीं रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *