नई दिल्ली। ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में शुमार है। सीरियल फैंस को काफी पसंद आ रहा है क्योंकि शो में लव-ट्रायएंगल से लेकर तलाक का सीन देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि कियारा ने मनीषा को बता दिया है कि वो अभीर से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। ये सुनकर मनीषा पहले कियारा की पिटाई लगाती है और शादी कराने से मना कर देती है। वहीं चारू भी अभीर का दिल तोड़ने वाली है।
अभीरा हुई इमोशनल
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आज आप देखेंगे कि अभीरा अरमान के जन्मदिन वाले दिन अरमान को भूलाने की कोशिश कर रही है। स्वर्णा अभीरा को समझाती है कि रिश्ते और प्यार इतनी जल्दी नहीं भूले जाते और अभी भी वक्त है, दोनों एक दूसरे को एक मौका दे सकते हो। हालांकि अभीरा स्वर्णा की बात को नहीं समझती है और इसी बीच आरके भी केस की फाइल लेकर अभीरा के घर पहुंच जाता है। आरके अभीरा से बिना पूछे अरमान के घर चप्पलों से भरा बॉक्स पहुंचा देता है और साथ ही एलिमनी की डिमांड करता है।
विद्या ने खाई कसम
वहीं दूसरी तरफ अरमान फैमिली के साथ अपने जन्मदिन वाले दिन फिल्म देखना का प्रोग्राम बनाता है लेकिन गलती से स्क्रीन पर अरमान और अभीर की शादी की वीडियो चल जाती है जिसे देखकर विद्या अपना आपा खो देती है और अरमान को वीडियो डिलीट करने के लिए कहती है, हालांकि तभी आरके का भेजा तोहफा वहां पहुंच जाता है। जैसे ही अरमान बॉक्स को खोलता है तो चप्पलों की बरसात हो जाती है और सभी लोग भड़क जाते हैं। विद्या चप्पलों को संभाल कर रखने की बात करती है जिससे सभी के मन में अभीरा के लिए नफरत कायम रहे।
