May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘वो मुझसे प्यार…’, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से लिखी चिट्ठी, जैकलीन फर्नांडिस को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस अपनी फिल्मों और खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा बटोरती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस उस वक्त चर्चा में आ गई थी जब महाठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ उनकी प्राइवेट तस्वीरें सामने आई थी। इन तस्वीरों में जैकलीन, सुकेश के साथ प्राइवेट टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही थी। सुकेश चंद्रशेखर जो कि इस वक्त 200 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है उनके साथ जैकलीन की इन तस्वीरों को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस को काफी ट्रोल किया था। लोग एक्ट्रेस को पैसों की लालची बता रहे थे और कह रहे थे कि एक्ट्रेस पैसे के लिए कुछ भी कर सकती है। इस मामले में ये बात भी सामने आई थी कि जैकलीन फर्नांडिस को सुकेश चंद्रशेखर ने कई करोड़ों की गिफ्ट दिए हैं। अब सुकेश ने अपने वकील को पत्र लिखकर एक्ट्रेस को लेकर कई बातें कहीं है। सुरेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में जैकलीन फर्नांडिस पर लग रहे आरोपों को लेकर भी बड़ा खुलासा किया है।

मुकेश ने अपने वकील को जो पत्र लिखा है उसमें ये बताया है कि 200 करोड़ के घोटाले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को बिना वजह फसाया जा रहा है। उनका इस घोटाले से किसी तरह का कोई लेनदेन नहीं है। उन्होंने  जैकलीन और उनके परिवार को जो गिफ्ट दिए हैं वो एक रिलेशनशिप पर होने के दौरान ही दिए थे लेकिन वो गिफ्ट उनकी कानूनी तौर पर कमाए गए पैसों के हैं।

जैकलिन संग अपने रिलेशन को लेकर कही ये बात

पत्र में जैकलीन फर्नांडिस से अपने रिलेशनशिप को लेकर सुकेश चंद्रशेखर ने लिखा कि जैकलीन फर्नांडिस ने उनसे केवल प्यार और उनका साथ मांगा है। इसके अलावा जैकलीन ने उनसे कभी किसी और चीज की डिमांड नहीं की। सुकेश चंद्रशेखर ने आगे ये भी कहा कि वो जल्द ही ट्रायल कोर्ट में इस बात को साबित कर देंगे कि जैकलीन फर्नांडिस का इस केस से कोई लेना देना नहीं था। उन्होंने जो भी खोया है उन्हें जल्दी वो लौटएंगे। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने खिलाफ जारी इस ठगी के केस को राजनीतिक रंजिश भी करार दिया है।

आपको बता दें, 200 करोड़ के इस मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलिन फर्नांडीस को दिवाली पर कोर्ट से राहत मिली थी। कोर्ट ने जैकलीन की अंतिम जमानत को 10 नवंबर तक बढ़ा दिया है। बीते 22 अक्टूबर को एक्ट्रेस कोर्ट में पेश हुई थी।जैकलिन पर आरोप है कि उन्होंने ठग चंद्रशेखर से 10 करोड़ के कीमती गिफ्ट लिए हैं। ना केवल एक्ट्रेस बल्कि एक्ट्रेस की फैमिली को भी चंद्रशेखर की तरफ से करोड़ों के गिफ्ट दिए गए हैं। अपने रिश्ते को कबूलते हुए चंद्रशेखर ने कहा है कि वो दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में थे। जो तस्वीरें उनकी और एक्ट्रेस की वायरल हुई थी वो सच थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed