May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रामनगरी अयोध्या ने फिर बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, PM मोदी बने साक्षी, चारों दिशाओं में जय सियाराम की गूंज

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या ने एक बार फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ को देखा-परखा और एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नए विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही।

दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों की ओर से कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। इससे पहले भी इसी स्थान पर दीप जलाने का कीर्तिमान रचा गया था। अयोध्या में राम की पैड़ी पर दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से इसका प्रमाण पत्र सौंपा गया। सीएम योगी ने इस सर्टिफिकेट को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर योगी को शुभकामनाएं दीं।

साल 2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। 2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख और 2021 में 9.41 लाख दीप जलाए गए थे। इस बार का आंकड़ा इन सबसे ज्यादा है और अगले साल इससे भी ज्यादा दीये जलाने का रिकॉर्ड अयोध्या एक बार फिर बनाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed