April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

”दीदीया के देवर” के बाद एक और भोजपुरी गाना लाने की तैयारी में हनी सिंह! वायरल वीडियो में गाने की हुक लाइन गा रहे YO-YO

नई दिल्ली। यूट्यूब हो या इंस्टाग्राम इन दिनों हनी सिंह अपने गाने ”Maniac” की वजह से हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाये हुए हैं। इस गाने की भोजपुरी हुक लाइन ”दीदीया के देवर” को खूब पसंद किया जा रहा है। गाना हर जगह ट्रेंड कर रहा है। जैसा कि आप जानते हैं इन दिनों हनी सिंह अपने इस गाने और मिलियेनर टूर की वजह से कई इंटरव्यूज देते भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में हाल ही में हनी का भोजपुरी प्रेम एक बार फिर देखने को मिला, जब हनी सिंह एक भोजपुरी गाना गाते नजर आये। हनी का ये वीडियो अब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। चलिए बताते हैं क्या है माजरा…

हनी ने गाया भोजपुरी गाना:

यो यो हनी सिंह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हनी सिंह भोजपुरी गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। गाने के बोल हैं- ”हर लड़का पगलाइल बा, कालेज में मॉडल आएल बा, सबसे कमाल बा, सबसे जमाल बा, गजब समान बा पांच फुट हाईट बा मामला टाइट बा” अब हनी का ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इतना ही नहीं नेटिजंस इस वीडियो को शेयर कर हनी से इस भोजपुरी गाने को अपने स्टाइल में गाने की डिमांड भी कर रहे है।

अब ऐसे में क्या वाकई एक और भोजपुरी गाना हनी अपने अंदाज में बनाएंगे या नहीं ये देखने वाली बात होगी! बहरहाल, आपको बता दें कि Maniac गाने के वीडियो को महज 10 दिनों में यूट्यूब पर 72 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये गाना लगातार ट्रेंड भी कर रहा है। बता दें कि इस गाने के भोजपुरी हुक लाइन ”दीदीया के देवर” को रागिनी विश्वकर्मा ने गाया है।