February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हॉरर फिल्म से डराने आ रही आम्रपाली दुबे, रिलीज हुआ “मधुमती” का शानदार ट्रेलर

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की पारिवारिक फिल्में तो सभी ने देखी हैं लेकिन अब एक्ट्रेस हॉरर, इमोशनल और मां की ममता से भरी फिल्म लेकर आई हैं जिसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म को अभी से सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।

आम्रपाली का है डबल रोल

आम्रपाली दुबे की फिल्म मधुमती का शानदार और डरावना ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म की कहानी की बात करें तो दहेज के लालच में आम्रपाली (मधुमती) और उनके पति की हत्या कर दी है और उनकी मासूम 3 साल की बच्ची अकेली रह जाती हैं। हत्या भी भाईयों ने मिलकर की हैं। फिल्म में अचानक दोबारा आम्रपाली की एंट्री होती है, जो लंदन से पढ़कर आई है और वो उसी घर में शादी करती हैं, जहां उसकी हत्या हुई है। अब आम्रपाली के अंदर पहली भटकी आम्रपाली यानी मधु की आत्मा प्रवेश करती है और घरवालों से बदला लेती है। फिल्म में पंडित भी है, जो मधुमती को पकड़ने का काम करता है।

फिल्म जितनी डरावनी है..उससे ज्यादा कॉमेडी भी है। फिल्म में आम्रपाली दुबे के अलावा राकेश बाबू, राजवीर सिंह, राज प्रेमी, प्रकाश जैस, रत्नेश बरनवाल, संजय पांडे, जे नीलम, प्रेम दुबे, बीना पांडे, पप्पू यादव, आरके गोस्वामी, धामा वर्मा, अंतिमा सिंह, मिष्टी चाइल्ड, सोनू पांडे शामिल हैं। फिल्म को प्रोड्यूस राजीव रंजन सिंह ने किया है जबकि डायरेक्ट धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म को पीआरए फिल्म्स के यूट्यूब पर रिलीज किया है लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज डेट साफ नहीं हो पाई है।

फैंस से मिला अच्छा रिस्पांस
फैंस का रिस्पांस फिल्म को बहुत अच्छा मिल रहा है। एक यूजर ने लिखा- सुपर मस्त मूवी अब तो इंतज़ार है ये मूवी जल्दी आये। एक दूसरे यूजर ने लिखा- बहुत ही मस्त मूवी होगी ये कब रिलीज़ होगी और यू ट्यूब पर कब अपलोड होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed