August 4, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अफेयर की खबरों के बीच डिनर डेट पर दिखें अनन्या और आदित्य रॉय कपूर, रणबीर ने भी खोली थी रिश्तें की पोल!

नई दिल्ली। वैसे तो आए दिन किसी ना किसी सेलीब्रिट्री का किसी भी स्टार, खिलाड़ी से अफेयर की खबरें चलती रहती है। कई बार उनकी फोटोज और वीडियोज से लोगों का शक यकीन में बदल जाता है। कई बार दोनों को साथ में देखकर लोग अलग-अलग बाते करते है लेकिन फिर भी जब तक सितारे खुद से नहीं कहते तब तक यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है। अब इस बीच बी टाउन के नए कपल जिनकी अफेयर की खबरें खूब चल रही है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना हम अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर की बात कर रहे है। इन दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबर काफी सुनने को मिल रही है। हालांकि, कपल की तरफ से कुछ भी ऑफिशियल नहीं कहा गया है। अब इसी बीच दोनों को साथ में फिर से स्पॉट किया गया।

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की डिनर डेट

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यू कपल अनन्या पांडे और आदित्य राय कपूर को साथ में देखा गया। दोनों साथ में डिनर डेट पर निकले थे। दोनों को रेस्तरां के बाहर स्पॉट किया गया। हालांकि, कपल  रेस्तरां से बाहर साथ में नहीं बल्कि अकेले-अकेले आए। खैर कहते है ना कि आप कितना भी छिपा ले लेकिन आपके फैंस तो आप तक पहंच ही जाएंगे। अनन्या पांडे ने इस दौरान ब्लू कलर की बॉडी फिटिंग पहनी जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत दिख रही थी। वहीं आदित्य रॉय कपूर भी ब्लैक कैजुअल आउटफिट में दिखें।

रणबीर ने भी रिश्तें की बताई सच्चाई

वहीं आपको बता दें कि अभी एक रणबीर कपूर एश्वर्या महाजन के साथ एक इंटरव्यू में नजर आए थे। जहां ऐश्वर्या ने रणबीर को बताया कि वह आदित्य की बहुत बड़ी फैन है औप वह उनसे शादी करना चाहती है। इस पर रणबीर बोले मैं ये तो नहीं जानता कि रणबीर, ऐश्वर्या को पसंद करते है या नहीं क्योंकि आदित्य को एक लड़की पसंद है जिसका नाम ‘ए’ से शुरु होता है। अब ऐसे में इनके रिश्ते की खबर से पूरा सोशल मीडिया गरमाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *