शक्ति के रूप में नजर आएंगी अक्षरा सिंह, विक्रांत बनेंगे रूद्र, जाने एक्ट्रेस की नई फिल्म की सारी डिटेल
नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी की आलम ये है कि वो कहीं भी जाती है उनको देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते हैं। फैंस अक्षरा की नई फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी अपकमिंग भोजपुरी फिल्म का पोस्टर रिलीज कर दिया है ।
भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपने अपकमिंग भोजपुरी फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। अक्षरा की इस नई फिल्म का नाम ”रूद्र – शक्ति” है। अक्षरा के साथ इस फिल्म के पोस्टर में भोजपुरी अभिनेता विक्रांत नजर आ रहे हैं। फिल्म में विक्रांत जहां रुद्र का किरदार निभाएंगे तो वहीं अक्षरा उनकी शक्ति होंगी।
इस फिल्म के निर्माता सीबी सिंह और राजीव सिंह हैं। फिल्म का निर्देशन निशांत सी शेखर ने किया है। फिल्म को 18 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म की कहानी एक लव स्टोरी होगी। फैंस एक्ट्रेस की फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अक्षरा का नया गाना “उल्टी पाला मार के” हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने ख़ुद गाया है। गाने के लिरिक्स वरुण राज ने लिखे हैं। इस गाने को अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने जे वीडियो में अक्षरा का रूप और उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है। एक्ट्रेस का ये हुस्न उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वर्कफ़्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह जल्द ही आम्रपाली दुबे और निरहुआ संग भोजपूरी फिल्म चार फेरे सात वचन में नजर आएंगी।
