April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम मोदी फिर बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, जानिए डोनाल्ड ट्रंप को कितना अप्रूवल रेटिंग मिला

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय नेता चुने गए हैं। मॉर्निंग कंसल्ट के ताजा सर्वे में पीएम मोदी ने 75 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ अन्य देशों के नेताओं को पछाड़ दिया है। 4 से 10 जुलाई 2025 के बीच मॉर्निंग कंसल्ट ने दुनिया के 20 नेताओं की अप्रूवल रेटिंग के लिए सर्वे कराया था। इस सर्वे के मुताबिक 59 फीसदी रेटिंग के साथ दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में 57 फीसदी रेटिंग के साथ अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई रहे।

मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में चौथा स्थान कनाडा के पीएम मार्क कार्नी को मिला है। उनकी अप्रूवल रेटिंग 56 फीसदी है। ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस ने 54 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ पांचवें स्थान हासिल किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 44 फीसदी रेटिंग के साथ आठवें स्थान पर हैं। इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के पक्ष में 40 फीसदी लोग हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युअल मैक्रों को सिर्फ 18 फीसदी लोगों का अप्रूवल मिल सका। दुनिया के अन्य नेता मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में काफी पीछे रहे। इस तरह पीएम नरेंद्र मोदी केंद्र की सत्ता में आने के बाद से दुनियाभर में सर्वमान्य नेता बनकर उभरे हैं।

पीएम के तौर पर नरेंद्र मोदी ने 2014 में केंद्र की सत्ता संभाली थी। इसके बाद उनके नेतृत्व में बीजेपी और एनडीए ने 2019 का चुनाव भी जोरदार तरीके से जीता था। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 240 सीट मिलीं, लेकिन पीएम मोदी की जनता में लोकप्रियता बनी हुई है। लोकसभा चुनाव में झटका लगने के बाद बीजेपी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली विधानसभा के चुनावों में शानदार जीत दर्ज की। इसकी वजह ये है कि पीएम मोदी के कार्यकाल में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। इसके अलावा देश को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की वजह से भी भारत की जनता पीएम नरेंद्र मोदी को पसंद करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *