June 7, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोदी ने भारत माता की तस्वीर वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का और विशेष डाक टिकट जारी किया

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी समारोह के अवसर पर राष्ट्र के प्रति संघ के समर्पण और योगदान को दर्शाने वाला 100 रुपए का स्मृति सिक्का और विशेष रूप से डिजाइन किया गया डाक टिकट जारी किया। पीएम मोदी ने इस विशेष सिक्के और डाक टिकट की खासियत भी बताई। प्रधानमंत्री ने कहा, 100 रुपए के सिक्के पर एक ओर राष्ट्रीय चिन्ह है और दूसरी ओर सिंह के साथ वरद-मुद्रा में भारत माता की भव्य छवि है और समर्पण भाव से उसे नमन करते हुए स्वयंसेवक दिखाई पड़ते हैं। भारतीय मुद्रा पर भारत माता की तस्वीर संभवत: स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

मोदी ने बताया कि सिक्के के ऊपर संघ का बोध वाक्य ‘राष्ट्राय स्वाहा, इदं राष्ट्राय इदं न मम’ भी अंकित है। मोदी ने कहा कि आज जो विशेष डाक टिकट जारी हुआ है उसकी भी अपनी विशेष महत्ता है। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड की अहमियत हम सभी जानते हैं। 1963 में आरएसएस के स्वयंसेवक भी 26 जनवरी की उस राष्ट्रीय परेड में शामिल हुए थे। उन्होंने आन-बान-शान से राष्ट्रभक्ति की धुन पर कदमताल किया था। इस टिकट में उसी ऐतिहासिक क्षण की स्मृति है।

मोदी ने कहा, विजयादशमी जैसे महान पर्व पर 100 साल पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना महज एक संयोग नहीं था। यह हजारों सालों से चली आ रही उस परंपरा का पुनरुत्थान था, जिसमें राष्ट्र चेतना समय समय पर उस युग की चुनौतियों का सामना करने के लिए नए नए अवतारों में प्रकट होती है। इस युग में संघ उसी अनादि राष्ट्र चेतना का पुण्य अवतार है। यह हमारी पीढ़ी के स्वयंसेवकों का सौभाग्य है कि हमें संघ के शताब्दी वर्ष जैसा महान अवसर देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *