बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप, 9 और 10 मार्च को संसद में अनिवार्य रूप से रहना होगा उपस्थित
नई दिल्ली। बीजेपी ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप। इसके अनुसार 9 और 10 मार्च को बीजेपी सांसदों को अनिवार्य रूप से सदन में उपस्थित रहना होगा। संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत 9 मार्च से हो रही है। ऐसे में उस दिन विपक्ष के द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव नोटिस पर चर्चा हो सकती है। ओम बिरला पर सदन की कार्यवाही के दौरान भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष ने 10 फरवरी में उनके खिलाफ नोटिस दिया था। इसमें विपक्ष के 118 सांसदों के साइन हैं।

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव नोटिस में विपक्ष ने चार प्रमुख घटनाओं का जिक्र है। इसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बोलने से रोके जाने, विपक्ष के आठ सांसदों को बजट सत्र से निलंबित करने, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा पूर्व प्रधानमंत्रियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी के अलावा लोकसभा स्पीकर के उस बयान को भी उठाया गया, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में न आने का आग्रह किया था क्योंकि उनके साथ कोई अप्रत्याशित घटना घट सकती थी।