May 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रिलीज हुआ खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना, 24 घंटे के भीतर लगाया व्यूज का अंबार

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं।

भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम ”अहीर के दिमाग” है। इस गाने को IVY Bhojpuri Dhamaka के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक कान्हा सिंह ने दिया है और इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ काजल कश्यप नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने को रिलीज हुए अभी महज 24 घंटे हुए हैं और इस गाने को यूट्यूब पर 1.2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खेसारी लाल यादव का ये गाना उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।

बता दें इससे पहले भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव का एक और धमाकेदार गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का नाम ”घुटुर घुटुर” है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और ख़ुशी कक्कर ने मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कृष्ण बेदर्दी ने लिखे हैं जबकि गाने का म्यूजिक विनय विनायक ने दिया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ डिंपल सिंह नजर आ रही हैं। खेसारी लाल यादव के इस गाने को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक और गाना हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव के इस नए गाने का नाम ”लईका नियन राजा करस” है। गाने के वीडियो में एक बार फिर खेसारी यादव और आकांक्षा पुरी की धाकड़ जोड़ी नजर आ रही हैं। गाने को खेसारी लाल यादव ने खुद गाया है। इस गाने के बोल रोहित सिंह ने लिखे हैं। गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *