June 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

131 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, 160 अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनके कागजों की हो रही जांच

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग हिस्सों में छिपकर रह रहे घुसपैठियों का पता लगाने और उनको वापस भेजने पर केंद्र सरकार लगातार जोर दे रही है और इस बाबत निर्देश भी जारी कर चुकी है। इसी संबंध में अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने मंगलवार देर रात शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में एक साथ अभियान चलाया। इस दौरान 290 से ज्यादा संदिग्ध बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न स्थानों से कुल 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 160 अन्य संदिग्धों से क्राइम ब्रांच में गहन पूछताछ की जा रही है।

अहमदाबाद के चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर जैसे घनी झुग्गियों वाले आबादी क्षेत्रों में अवैध नागरिकों के छिपकर रहने का इनपुट मिला था जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। जिन 131 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनके पास भारत में रहने का कोई वैध वीजा या अन्य कोई वैध दस्तावेज नहीं है। जबकि 160 संदिग्धों के मूल निवास और अन्य कागजों की सघन जांच की जा रही है। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद घुसपैठियों को चिन्हित कर उन्हें उनके देश वापस डिपोर्ट करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे पहले भी अहमदाबाद पुलिस ने चंडोला झील के आसपास के इलाके में घुसपैठियों के विरुद्ध अभियान चलाया था। यहां तक कि घुसपैठियों की झुग्गियों पर बुलडोजर भी चलवाया गया था।

आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में ही एक कार्यक्रम के दौरान घुसपैठियों को वापस भेजने के केंद्र सरकार के संकल्प को दोहराया था। अमित शाह ने घुसपैठियों को मौका देते हुए कहा था कि अगर घुसपैठिए अपनी मर्जी से देश छोड़कर वापस वहां जाते हैं जहां से वो आए हैं तो उनके खिलाफ सरकार कोई एक्शन नहीं लेगी, बल्कि अपने देश वापस जाने में उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *