June 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आ रहा है खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी का गर्दा उड़ाने वाला गाना, जानें कब होगा रिलीज ?

नई दिल्ली। खेसारी लाल यादव भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार कहा जाता है। खेसारी लाल यादव की लोकप्रियता यूपी-बिहार में खूब देखने को मिलती है। खेसारी लाल यादव का कोई भी गाना हो आते ही वायरल हो जाता है। अभी बैक टू बैक भी खेसारी लाल यादव के कई गाने और फिल्में रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव ने अपने एक और गाने का पोस्टर रिलीज कर दिया है, चलिए जानते हैं क्या है इस गाने में खास:

भोजपुरी जगत के ट्रेंडिंग सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के इन दिनों बैक टू बैक फ़िल्में और गाने रिलीज हो रहे हैं। ऐसे में खेसारी लाल यादव के एक और गाने का पोस्टर रिलीज किया गया है। इस गाने का नाम ”केस तेरी रानी लड़ेगी”’है। इस गाने को खेसारी लाल यादव और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया है। गाने के वीडियो में खेसारी लाल यादव संग भोजपुरी एक्ट्रेस और बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट नीलम गिरी नजर आएँगी।

खेसारी लाल यादव और नीलम गिरी के इस नए गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है। इस गाने के म्यूजिक विकी वॉक्स ने दिए है। गाने को कल यानी 10 जून की सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर jhankarmusic.bhojpuri के यूट्यूब चैनल से अपलोड किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपनी अपकमिंग फिल्म ”मेहरबान” का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया है। इस पोस्टर में खेसारी लाल रंग की धोती पहने शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में खेसारी के पीछे मां काली की विशालकाय प्रतिमा भी नजर आ रही है।

बता दें कि खेसारी लाल यादव की इस अपकमिंग फिल्म ”मेहरबान” के निर्माता संजय शर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन सुनील कुमार उपाध्याय ने किया है। फिल्म का लेखन मनोज कुशवाहा ने किया है। फिल्म के गीत कृष्ण बेदर्दी ने और राजेश मिश्रा ने लिखे हैं। फिल्म का म्यूजिक कृष्णा बेदर्दी ने दिए हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक के आउट होने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनकी इस अपकमिंग पिक्चर को लेकर खासे एक्साइटेड हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *