April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नवाब मलिक के बयानों से भड़के समीर वानखेड़े के पिता ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, बढ़ सकती है NCP नेता की मुश्किल

नई दिल्ली। किंग खान के बेटे आर्यन ड्रग्स केस के दौरान सामने आए एनसीबी के ऑफिसर समीर वानखेड़े के पिता ने नवाब मलिक के खिलाफ एक बार फिर बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल हाई कोर्ट में एक बार फिर से एनसीपी के वरिष्ठ नेता के खिलफ गुहार लगाई गई है। जिसके बाद से माना यह जा रहा है कि मलिक की मुश्किलें काफी हद तक बढ़ सकती है। दरअसल समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े ने अपने परिवार के खिलाफ फिर से बयानबाजी करने का नवाब मलिक के ऊपर आरोप लगाया है। हालांकि हाईकोर्ट की ओर से फैसला सुनाए जाने के बाद नवाब मलिक की ओर से किसी भी तरह की को टिप्पणी न करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी मलिक ने इशारों ही इशारों में वानखेड़े के साथ-साथ उनके परिवार पर भी तंज कसते हुए कई तरह के आरोप लगाए हैं।

वानखेड़े ने मीडिया से की बात

दरअसल समीर वानखेड़े डॉ. बी. आर. आंबेडकर की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मारक पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह “सच्चाई के लिए लड़ने” के लिए अंबेडकर से प्रेरित हैं और इस दौरान उन्होंने जीतने का विश्वास भी व्यक्त किया। वहीं इसके एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए नवाब मलिक ने वानखेड़े पर इशारों ही इशारों में निशाना साधा। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन कहा कि यह उनके द्वारा छेड़ी गई लड़ाई का प्रभाव है कि “कुछ लोग” ‘चैत्यभूमि’ पर आने लगे हैं, जहां आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था।

वहीं नवाब मलिक के इस बयान के बाद वानखेड़े के पिता ने एक बार फिर बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर तंज कसा हो। बल्कि इससे पहले भी वह समीर वानखेड़े के खिलाफ ड्रग्स केस में वसूली करने के आरोप लगा चुके हैं। इसके साथ ही वानखेड़े पर फर्जी सार्टिफिकेट के सहारे नौकरी पाने के साथ-साथ बेशकीमती घड़ी, कपड़े और जूते पहनने के आरोप भी लगाए जा चुके हैं। यहां तक की उनकी संपत्ति को लेकर भी समीर वानखेड़े पर सवाल उठाए गए थे।

वहीं अब सोमवार को समीर वानखेड़े ने दादर इलाके में स्थित स्मारक ‘चैत्यभूमि’ पर भारतीय संविधान के निर्माता अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि दी थी। इस दौरान एनसीबी को अधिकारी ने में संवाददाताओं से कहा, “बाबासाहेब हमारी प्रेरणा हैं। आज का दिन हमें हमारे चल रहे ‘संघर्ष’ में प्रोत्साहित करेगा। मैं यहां उनकी पुण्यतिथि पर आया हूं, उनकी विचारधारा का मुझ पर बहुत प्रभाव है, वह एकमात्र प्रेरणा हैं।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *