July 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की तीन सीटों पर उप चुनाव की घोषणा, 24 जुलाई को होगा मतदान

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा निर्वाचन आयोग ने कर दी है। यह तीनों सीटें तृणमूल कांग्रेस के सांसदों सुखेंदु शेखर, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफा देने की वजह से रिक्त हुई हैं। 24 जुलाई सुबह 9 से शाम 4 बजे तक इन तीनों सीटों पर मतदान होगा। उसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव संबंधी अधिसूचना 7 जुलाई को जारी होगी। 14 जुलाई नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख होगी। वहीं 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।

सुखेंदु शेखर रॉय ने 8 जून को राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ उन्होंने तृणमूल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया था। वहीं सुखेंदु के इस्तीफे के दो दिन बाद टीएमसी की एक और सांसद सुष्मिता देव ने भी रिजाइन कर दिया था। इन दोनों के बाद प्रकाश चिक बड़ाईक ने भी इस्तीफा दे दिया था। बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद से टीएमसी में बगावत जारी है और ममता बनर्जी अपनी पार्टी को बचाने की जद्दोजहद में लगी हुई हैं।

ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी के 58 विधायक बागी हो गए हैं। इन विधायकों के समर्थन से ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी चुन लिया गया है। साथ ही बागी विधायक खुद के गुट को असली टीएमसी होने का दावा कर रहे हैं और उन्होंने बीते दिनों ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाने और अरूप रॉय को नया चेयरपर्सन नियुक्त करने का भी एलान किया। कोलकाता स्थित टीएमसी हेडक्वार्टर पर भी कब्जा कर लिया। ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में बागी गुट ने टीएमसी दफ्तर पर डाला डाल दिया और और नए पोस्टर लगाए। जिसमें ममता बनर्जी की फोटो नहीं थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *