July 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को बताया इजरायल का महत्वपूर्ण सहयोगी, जेडी वेंस के दावे पर किया पलटवार

नई दिल्ली। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बार फिर भारत की प्रशंसा की है। नेतन्याहू ने कहा कि भारत इजरायल का महत्वपूर्ण सहयोगी है। नेतन्याहू बोले 1.4 अरब की आबादी वाले भारत के लोगों से हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया के कुछ और देश भी इजरायल के साथ हैं। नेतन्याहू की यह टिप्पणी अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस बयान पर पलटवार है जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका इजरायल का एकमात्र महत्वपूर्ण और शक्तिशाली सहयोगी है।

नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज से बात करते हुए कहा कि कई बार सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में दिखाई जाने वाली तस्वीरों से हमेशा वास्तविकता नहीं दिखती। उन्होंने दावा किया कि कई देशों के नेता पर्सनली इजरायल के साथ सहयोग और साझेदारी चाहते हैं। दरअसल बीते दिनों ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता के दौरान इजरायल के लेबनान पर हमला करने से जेडी वेंस भड़क गए थे। उन्होंने सख्त तेवर दिखाते हुए नेतन्याहू को यह याद दिलाया था कि पूरी दुनिया में सिर्फ डोनाल्ड ट्रंप ही उनके इकलौते मददगार हैं ऐसे में अपने आखिरी साथी पर पलटवार करना इजरायल को भारी पड़ सकता है।

वेंस ने यह भी कहा था कि पिछले 3 महीनों में इजरायल की रक्षा करने वाले दो तिहाई हथियार अमेरिका ने बनाए हैं और वो अमेरिकी टैक्सपेयर्स के पैसों से बने हैं, यह बात उनको याद रखना चाहिए। वेंस ने यह भी कहा था कि अगर मैं इजरायल सरकार की कैबिनेट में होता, तो मैं अपने एकमात्र ताकतवर सहयोगी की आलोचना नहीं करता। अब वेंस के इसी बयान पर नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में जवाब दिया है।नेतन्याहू का यह बयान ऐसे वक्त पर आया है जब ऐसी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात को लेकर संभावना जताई जा रही है। अभी हाल ही में ट्रंप और नेतन्याहू की फोन पर लंबी बातचीत भी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *