July 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो पोस्ट फेसबुक से हटाने के लिए मेटा ने मांगी माफी, जारी किया स्पष्टीकरण

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों जंतर मंतर पर चले रहे प्रदर्शन के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए अपना एक सेल्फी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। फेसबुक ने पीएम मोदी के इस वीडियो पोस्ट को भारत में रिस्ट्रिक्ट कर दिया था। इसको लेकर अब फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा ने स्पष्टीकरण देते हुए माफी मांगी है। मेटा की ओर से कहा गया है कि उस कंटेंट को गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। पीएम मोदी का वीडियो पोस्ट हटाए जाने को लेकर मेटा तमाम सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर थी।

मोदी ने वीडियो में कहा था कि मैं जानता हूं पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों विद्यार्थी और उनके अभिभावकों के लिए बहुत ही पीड़ादायक है और इसलिए पेपर लीक की घटना से अब तक पिछले ढाई महीनों में अनेक कदम उठाए गए हैं। गुनहगारों को पकड़ा गया है, वे जेल में पड़े हैं। मैंने आज फास्ट-ट्रैक कोर्ट के लिए विभागों को निर्देश दिए थे। आज विभागों ने लगातार मेहनत करके देर रात मुझे मसौदा भी दे दिया। संसद में इस बिल को जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास किया जाएगा। गौरतलब है कि एंटी पेपर लीक बिल को लोकसभा में पेश किया जा चुका है और आज इस पर चर्चा होनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *