October 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीजेपी ने यूपी की 6 और बिहार की 4 एमएलसी सीट पर घोषित किए अपने उम्मीदवार

नई दिल्ली। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद (एमएलसी) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए अपने 6 उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। वहीं बिहार के भी चार एमएलसी कैंडिडेट का नाम की लिस्ट बीजेपी ने जारी कर दी है। बीजेपी ने वाराणसी स्नातक से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक से अशोक कुमार राठौर को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी शिक्षक से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से ध्रुव त्रिपाठी को कैंडिडेट घोषित किया है।

यूपी की पांच सीटों पर बीजेपी ने अभी अपने उम्मीदवार फाइनल नहीं किए हैं जल्द ही इन सीटों पर भी चर्चा के नाम कैंडिडेट के नाम की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। उधर, बिहार में पटना शिक्षक सीट से बीजेपी ने नवल किशोर यादव और तिरहुत शिक्षक से नरेंद्र प्रसाद सिंह का नाम कैंडिडेट के रूप में फाइनल किया है। जबकि बिहार की कोसी स्नातक सीट से डॉ. एन.के. यादव और दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार बीजेपी के उम्मीदवार होंगे। बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।

गौरतलब है कि यूपी और बिहार दोनों ही प्रदेशों में विधान परिषद चुनाव की अधिसूचना आज यानी 29 सितंबर को जारी हो गई है। 6 अक्टूबर उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख है। 7 अक्टूबर को उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 9 अक्टूबर तक कैंडिडेट अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। यूपी की 11 और बिहार की 8 एमएलसी सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक रखा गया है। 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद विजयी कैंडिडेट्स के नाम घोषित कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *