यूपी

अखिलेश यादव और जयंत सिंह के कार्यक्रम में जमकर चले थप्पड़, सुरक्षाकर्मियों ने ही कर दी समर्थकों की पिटाई

शेयर करें:

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही समय में मतदान होना है। ऐसे में हर पार्टी ने जीत के लिए पूरी कोशिश लगानी शुरू कर दी है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी  अपनी सत्ता बरकरार रखने की जुगत में है। तो वहीं, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इस चुनाव में भाजपा को मात देने के लिए हर समीकरण अपनाने को तैयार है। समाजवादी पार्टी आरएलडी  के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें अखिलेश यादव और जयंत चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों ही दिग्गज मेरठ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहुंचे थे। जहां बड़ी संख्या में दोनों दिग्गजों के साथ कार्यकर्ता भी पहुंचे। जब भीड़ बढ़ने के कारण स्थिति बिगड़ने लगी तो अखिलेश यादव के सुरक्षाकर्मियों ने मोर्चा संभाला और वहां पहुंचे समर्थकों की पिटाई करनी शुरू कर दी। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है अखिलेश यादव आ रहे होते हैं, तभी भीड़ उनके पास आने लगती है। ऐसे में सपा प्रमुख की सुरक्षा में तैनात कमांडो उनको रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन जब वो नहीं रुकते तो सुरक्षाकर्मी उनकी पिटाई करना शुरू कर देते हैं। सुरक्षाकर्मियों द्वारा मारपीट करने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन जाता है। जैसे ही स्थिती थोड़ी संभल लगती है कमांडो कार्यक्रम वाली जगह का गेट बंद कर देते हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो को देख समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव की जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं।

आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी, जयंत चौधरी की राष्ट्रीय लोकदल के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदार में उतरी है। इस गठबंधन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट),अपना दल (कमेरावादी), प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), महान दल, टीएमसी भी शामिल है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें