May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोना ने बरपाया कहर, बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 2.73 लाख केस, 1619 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस लगातार अपना कहर बरपता जा रहा है। हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। बीते 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 2,73,810 कोरोना के नए मामले सामने आए है। भारत में कोविड-19 के एक्टिव मामलों की संख्या 19 लाख से ज्यादा हो चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,73,810 नए मामले सामने आए है। जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 1,50,61,919 हो गई है। वहीं 1,619 मरीजों की मौत के बाद कुल मृतकों की संख्या 1,78,769 हो गई है। वहीं अब एक्टिव केस 19,29,329 हैं। कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,29,53,821 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed