February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

GT vs RR Final IPL 2022: आईपीएल विजेता का खिताब गुजरात ने किया अपने नाम

नई दिल्ली। आखिरकार, काफी लंबी गहमागहमी के बाद वो लम्हा आ ही गया जिसका हम सभी को इंतजार था। आज सभी की निगाहें नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर टिकी हुई थी, जहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल फाइनल का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा था। वहीं, टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स ने पहले  बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शुरुआती स्थिति में राजस्थान रॉयल्स की स्थिति बेदह लचर हो गई। विरोधी टीम के दबाव अपने चरम पर पहुंच चुका था। जिसका ही नतीजा हुआ कि निर्धारित 30 ओवर में आरआर महज 130 रन ही अपनी झोली मेें बटोर सकीं। ऐसे में गजरात टाइटंस को अपने लक्ष्य को पाने के लिए 131 रनों की दरकार थी, जिसे टीम ने महज 18.1 ओवर में हासिल कर लिया है और इस तरह से गुजरात आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

हालांकि, शुरुआत राजस्थान की कुछ रोमांचक जरूर दिखी थी, लेकिन अफसोस आगे चलकर टीम के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाएं। आरआर के सालामी बल्लेबाज रहे यशस्वी जायसवाल और जोश बटलर की शुरुआत भी कुछ खास नहीं रही। वहीं, विरोधी टीम के यश दयाल ने इस जोड़ी को पवेलियन भेज दिया।

हालांकि, जोश बटलर कुछ वक्त तक क्रीज पर टिके रहे, लेकिन अफसोस उनका बल्ला भी कुछ खास जोहर दिखा पाने में कामयाब नहीं रहा। 35 गेंदों में सिर्फ और सिर्फ 39 रन बनाकर मैदान से रूखसत हो लिए। वहीं, संजू सैमसन से उम्मीदें तो बहुत थी, लेकिन उन्होंने इन उम्मीदों पर पानी फेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे 11 गेंदों पर महज 14 रन बनाकर कल्टी मार लिए। तो इस तरह से आप देख सकते हैं कि गुजरात टाइटंस आईपीएल का खिताब अपने नाम करने में सफल रही।

वहीं, खबर है कि राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। राजस्थान की टीम में कोई बदलाव नहीं है। गुजरात की टीम में लॉकी फर्ग्युसन को अल्जारी जोसेफ की जगह मौका दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed